सपने और होमियोपैथी : डॉ पुनीत आर शाह
सपने आज भी वैज्ञानिको एवं शोधकर्ताओं के लिए इक पहेली हैं। चाहे वो अच्छे सपने हों या बुरे इसका कारण आज भी रहस्यपूर्ण है। हम सपने क्योँ देखते हैं इस पर विशेषज्ञों के अलग अलग मत हैं कुछ कहते हैं कि हम सपने इसलिए देखते हैं ताकि हम दिन मे मिली सभी जानकारियों को याद रख सकें या भूल सकें। कुछ कहते हैं कि सपने देखना अच्छा है कुछ कहते हैं कि सपने देखना बुरा है। हमारा दिमाग दिन भर मे अनगिनत चीज़ो को देख, सुन, छू या महसूस करके प्रभावित होता है। सपनो मे हमारा दिमाग दिन भर की इन्ही चीज़ों की समीक्षा करता है और बेकार की चीज़ो को हटा देता है। यह हमारे दिमाग को जाग्रत रखने और अपनी इच्छाओ की पूर्ति करने मैं भी सहायक हैं।
एक इंसान रोज़ाना हर रात औसतन १-२ घंटे तक सपने देख सकता है। होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति ही विश्व मे एक मात्र ऐसी पद्धति है जिसमे सपनो को विशेष महत्त्व दिया जाता है व् सपनो के द्वारा जटिल से जटिल बिमारियों का भी इलाज किया जाता है। होमियोपैथी मैं सपने मरीज़ के वय्वहार को और अच्छी तरह समझने एवं उससे उसकी बिमारी के लक्षणों और सही दवा के चयन मैं सहायक होते हैं। होमियोपैथी मे यह माना जाता है कि बीमारी की उत्पत्ति इंसान के मन (दिमाग ) में होती हैं। बाद मैं हमे उसका बाहरी रूप शरीर के विभिन्न अंगो मे अलग अलग रूप मैं दिखाई देता है।
बीमारियों का मूल कारण मियाज्म (miasms) है। डॉ हैनीमैन ने समस्त रोगो मे तीन मियाज्म बताये थे। ये तीन मियाज्म हैं :
- सोरा (Psora)
- साइकोसिस (Sycosis)
- सिफलिस (Syphilis)
होमियोपैथी सपनो की जानकारी को बीमारियों के उपचार मे इस्तेमाल करता है। जिस तरह एक बीमार व्यक्ति परेशानी को लक्षणों के रूप मे व्यक्त करता है उसी प्रकार सपनो को भी लक्षणों का रूप माना माना जाता है। सपने एक व्यक्ति की सही मानसिक स्थिति का ज्ञान कराते हैं। सपनो के द्वारा बने लक्षणों से रोगी को समझा जाता है और उसके मियाज्म को समझते हुए सही दवाई का चुना जाता है। होमियोपैथ के द्वारा सपनो का विश्लेषण बहुत ही बारीकी से करना आवश्यक है क्योंकि इसी से रोगी के व्यवहार एवं व्यक्तित्व का पता चलता है। डर, गुस्सा, अहंकार, शोक, कल्पनाएँ, अपमान , रोष, सामाजिक भय, भ्रम, प्रतिकार, वासना एवं दबी हुई भावनाओ के बारे मैं भी सपनो से ही पता चलता है। यह उन रोगियों को भी समझने मैं भी मदद करता है जो अपनी मानसिक अवस्था को बहुत अच्छी तरह नहीं बता पाते। सपने इन सभी भावनाओ को अच्छी तरह से प्रकट कर देते हैं। सपने दिमाग की सचेतन व अवचेतन अवस्था को भी दर्शाते हैं।
बार-बार सपने आना भूतकाल मे हुई किसी मानसिक वेदना, आघात, परिस्थियों से संघर्ष, उससे न उबर पाना और परिस्थियों मे अपने आप को समायोजित न कर पाना भी दर्शाता है। बचपन की दमित यादें एवं दबी हुई कुंठित भावनाओ का रूप भी सपनो मैं दिखता है। सपनो की अवस्था मे इंसान स्वयं एक ऐसी दुनिया मे जीता है जो दूसरों से छिपी हुई होती है। यह व्यक्ति के बारे में उन पहलुओं पर प्रकाश डालती है जिनके बारे मे महज़ बातचीत से पता नहीं चलता। सपने अपने आप मे रोगी की एक भाषा हैं। सपने रोगी के लिए निदानकारी हैं। यह सटीक दवा के चुनाव में मदद करते हैं।
जानिए होमियोपैथी में विभिन्न प्रकार के सपनों से जुडी कुछ महत्वपूर्ण दवाइयाँ :-
- दुर्घटना का सपना :- आर्सेनिक एल्बम, ग्रैफाइटिस, नक्स वोमिका
- गुस्से का सपना :- नक्स वोमिका,अर्निका, ब्रयोनिया, फॉस्फोरस
- जानवरों का सपना :- अर्निका, अमोनियम म्यूर, मर्क सोल, पल्सेटिला
- काटने वाले जानवरों का सपना :- फॉस्फोरस, डेफ्निया
- काले रंग के जानवर का सपना :- पल्सेटिला
- बिल्ली का सपना :- डेफनिया, लैक कैन,पल्सेटिला
- कुत्तों का सपना :- अर्निका, सैलेसिआ, सल्फर
- घोड़ों का सपना :- एलुमिना, क्रोटेलस सी, मर्क सोल, टैरेंटुला, जिंकम
- जागते हुए सपने देखना :- नक्स वोमिका, इगनेशिआ , ओपियम
- लड़ाईयों के सपने देखना :- एलियम, सीपा, प्लेटिना
- चोरों - ठगों के सपने :- एलुमिना, मैग्नीशियम कार्ब, नैट्रम म्यूर
- व्यपार के सपने या दिन भर के काम के सपने :- नक्स वोमिका, रक्स टॉक्स, ब्रायोनिआ, पल्सेटिला
- लाशों के सपने :- एनाकार्डियम, चेलिडोनियम, थूजा
- मरने के सपने (स्वयं के) ;- लैकेसिस, सल्फर
- मुसीबतों के सपने:- अमोनियम म्यूर, आर्सेनिक
- निराशाजनक सपने :- कैनाबिस सटाइवा, इग्निसिअा, रुमेक्स
- बीमारी के सपने :- कैल्केरिआ कार्ब, नक्स वोमिका,
- डूबने का सपना :- बोविस्टा, काली कार्ब, निकोलम, वेरेट्रम एल्बम
- गिरने का सपना :- बेलाडोना, थूजा
- लड़ाई झगड़े का सपना :- एलियम,सीपा, फेरम,नैट्रम म्यूर, नक्स वोमिका
- साँप का सपना :- लैक कैन, सीपीआ, आर्जेंटम नाइट्रिकम
- भूतों के सपने :- आर्जेंटम नाइट्रिकम, कैम्फर, कार्बो वेज, मेडोराइनम, सल्फर
- यात्रा के सपने :- काली नैट्रिकम, कैल्केरिआ फॉस, एपिस
- खून के सपने :- अर्निका, क्रियोसोट, पेट्रोलिम, लैकेसिस
- डरावने सपने :- पयोनिया,सल्फर
- पानी के सपने :-अमोनियम म्यूर, बेलाडोना, माईफाइटिस
- आग का सपना :- ऐनाकार्डियम, हीपर सल्फ, मैग्नीसियम
आप अपनी बीमारियों और उनसे जुडी समस्याओं के पूर्ण उपचार के लिए होमियोपैथी अपनायें। भारत के चुनिंदा होमिओपैथस से सीधे परामर्श के लिए लोग इन करें https://homeovedic.com पर।
डॉ पुनीत आर शाह
(होमियोपैथिक चिकित्सक)
होमियोवेदिक.कॉम
डॉ पुनीत आर शाह के बारे मे अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
No comments:
Post a Comment